Categories: NationalPolitics

भाजपा विधायक ने दिया मतदाताओ को खुले मंच से धमकी – कहा अगर भाजपा के अलावा किसी को वोट दिया तो मोदी जी ने कैमरा लगवाया है, उन्हें पता चल जायेगा और फिर आपको काम नही मिलेगा

आदिल अहमद / आफताब फारुकी

अहमदाबाद: भाजपा विधायको और मंत्रियो के बोल लगातार बिगड़ते जा रहे है। उनके प्रचार का तरीका शायद उनकी बेचैनी को दर्शा रहा है। अभी गुजरात के एक मंत्री ने पानी के मुद्दे पर महिलाओ के सवाल के जवाब में कहा था कि जितना वोट मिला उतने को पानी दे रहे है। दूसरी तरफ उन्नाव के भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने तो श्राप तक का खौफ दिखा दिया।

इन सबके बीच हिमांचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल ने राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच से अश्लील गाली तक दे डाली। इन सबसे चार कदम आगे निकलते हुवे गुजरात के फतेहपुरा विधायक रमेश कटारा ने एक जनसभा में जनता को सीधे धमकी दे डाली कि अगर भाजपा के अलावा किसी को वोट दिया तो मतदान केंद्र पर कैमरा लगा है। मोदी को पता चल जायेगा और फिर आपको काम नही मिलेगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विधायक ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपको ईवीएम पर कमल का निशान और जसवंत सिंह भाभोर (भाजपा उम्मीदवार) की तस्वीर नजर आएगी, आपको वही बटन दबाना है। वहां कोई गलती नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मोदी साहब ने इस बार कैमरे लगवा रखे हैं। कौन भाजपा को वोट देगा और कौन कांग्रेस को वोट देता है, सब पता लग जाएगा। आधार कार्ड और सभी कार्डों पर आपकी तस्वीर है। अगर आपके बूथ पर कम वोट पड़ते हैं तो वह यह पता करने आएंगे कि किसने वोट नहीं दिया और फिर आपको कोई काम नहीं मिलेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts