तारिक जकी
नई दिल्ली: गांधी परिवार के मुखर आलोचक रहे डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह आरोप सबसे पहले वर्ष 2015 में लगाया था, और उसके बाद वह इसे अक्सर दोहराते रहे हैं। वर्ष 2016 में राहुल गांधी ने भाजपा नेता पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था, और दस्तावेज़ी सबूत लाकर आरोपों को साबित करने की चुनौती दी थी। अब जब भाजपा सरकार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सरदर्द बनते जा रहे है और राफेल मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे है इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकता की शिकायत को लेकर नोटिस जारी किया है।
गृह मंत्रालय में निदेशक (नागरिकता) बी।सी। जोशी द्वारा जारी खत में कहा गया है कि मुझे यह कहने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि इस मंत्रालय को डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी की ओर से एक शिकायत मिली है, जिसमें जानकारी दी गई है कि बैकऑप्स लिमिटेड नामक कंपनी को वर्ष 2003 में यूनाइटेड किंगडम में रजिस्टर किया गया था, जिसका पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैम्पशर SO23 9EH था, और आप उसके निदेशकों में से एक तथा सचिव थे। शिकायत में यह भी जानकारी दी गई है कि 10 अक्टूबर, 2005 तथा 31 अक्टूबर, 2006 को दाखिल की गई कंपनी की वार्षिक रिटर्न में आपकी जन्मतिथि 19 जून, 1970 बताई गई है, और आपने अपनी नागरिकता ब्रिटिश बताई है।
इस नोटिस के बाद अभी कांग्रेस के तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है। देखना होगा कि कांग्रेस इस नोटिस के सम्बन्ध में क्या कदम उठाती है। वही राजनितिक जानकार इस नोटिस पर कोई टिप्पणी करने से कतराते दिखाई दे रहे है। कुछ ने तो इस पर सवाल उठाते हुवे कहा है कि पांच साल पहले हुई शिकायत का संज्ञान गृह मंत्रालय चुनावों में उस समय ले रहा है जब चार चरणों का मतदान हो चूका है। वाराणसी लोकसभा जहा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद प्रत्याशी है के कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि ये केवल है अनैतिक दबाव बनाने के लिए किया गया कार्य है। भाजपा अपनी हार निकट देख रही है तो ऐसे उलजलूल आरोप लगा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…