Categories: Crime

सोनाडीह मेले में सोने की जंजीर के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

उमेश गुप्ता/हरिलाल

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सोनाडीह मेले में माता के मंदिर से एक सोने की जंजीर खीचकर भाग रही एक महिला व उसकी पुत्री को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ने में सफलता हासिल कर लिया है। घटना रविवार की प्रातः करीब 1 बजे की है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं का डाक्टरी मेडिकल कराने के बाद उन्हें चालान कर दिया।

उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ जैसे ही मेला परिसर पहुंचे कि वहां सोने की चैन खीचने को लेकर हो हल्ला हुआ इसी बीच उनके निर्देशन में मौके पर लगी पुलिस के उप निरीक्षक राम सिंह यादव ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ भाग रही दो महिलाओं को दबोच लिया। जब तक पीड़िता जनक दुलारी देवी पत्नी सुरेन्द्र कन्नौजिया ग्राम पलिया थाना मधुबन मऊ ने चिल्लाते मौके पर पहुंची और पकड़ी गयी महिलाओं को पहचान लिया।

साथ ही जामा तलासी में सोने की सीकड़ी भी बरामद कर लिया। फिर पुलिस उन्हें पकड़कर भादसं0 की धारा 379/356/411 के तहत चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। पकड़ी गयी महिलाये आपस में मां व बेटी हैं। जो देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी की निवासिनी हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts