Categories: Religion

चेयरमैन रंजीता धामा ने श्रीरामचरित मानस में लिया भाग

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने डीएलएफ सी ब्लाक मे पिछले कई दिनों से चल रही श्री रामचरितमानस व प्रेम विहार में चल रही श्रीमदभागवत कथा में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती रंजीता धामा ने कार्यक्रम मे हो रहे हवन में आहुति दी तथा इसके उपरांत सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लोनी नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न जगह पर धार्मिक अनुष्ठानों को आयोजन किया जा रहा है जिनमें वह दिन प्रतिदिन भाग ले रही है सभी कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं सुंदर रूप से चल रहे हैं जिसमें दूर दराज से आये कथावाचकों दुारा बेहद ही सुन्दर वाणी मे प्रभु का भजन किया जा रहा है।

प्रेम विहार मे श्रीमदभागवत को कथावाचक श्री शिवम सागर जी महाराज के द्वारा बेहद ही सुंदर तरीके से अनेक वर्णनो के माध्यम से भक्तों को बताया जा रहा है तथा रंजीता धामा ने श्रीमद् भागवत कथा में आए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया तथा महिलाओं से आग्रह करते हुये कहा कि वो भागवत कथा मे अधिक से अधिक संख्या मे आये तथा अपने बच्चों को भी लाये ताकि हमारे धार्मिक बातों के विषय मे उन्हें भी ज्ञान मिले तथा बच्चे बुरी संगत से बचे रहे जिससे वो आने वाले समय मे देश समाज के लिये एक आदर्श नागरिक बने तथा अपनी समाज के प्रति दायित्वों का निर्वाह अच्छे से करे तथा अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करे।

इस अवसर पर लोगों के द्वारा श्रीमती रंजीता धामा जी का फूल-माला व पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद निशा सिंह, ठाकुर मनीष सिंह, सुमित अग्रवाल ,उदय नारायण सिंह ,सरफराज ,भगत सिंह वर्मा ,विजेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts