प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। कोतवाली पुलिस ज्ञानपुर ने गुरुवार को दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । दोनों आरोपियों के नाम लवकुश व कप्तान बताए गए हैं। खास बात यह है कि बाइक चोरी के मामले में यह पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं । और जब पुलिस ने उनसे पूछा कि उन्होंने बाइक कहां से चोरी की तो यह कुछ याद नहीं होने की दुहाई देते हैं । दोनों चोरों के मुताबिक वे कई सालों से बाइक चोरी का काम कर रहे हैं ।
बताते चलें कि ग्रामसभा लखनो निवासी कप्तान और सरपंतहां गांव निवासी लव कुश अधिकांशत: भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उसे बाहर कहीं न कहीं बेच देते थे । इस के बाद आज गुरुवार को कोतवाली ज्ञानपुर की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है । अब पुलिस इन से इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही है कि इन दोनों ने चोरी की बाइक कब ,किसे, और कितने में बेची है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…