फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। निघासन थाना क्षेत्र के गांव पठानन पुरवा में शुक्रवार प्रातः एक मानसिक रोगी मौलाना ने सो रहे अपने ही वृद्ध पिता पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी पुत्र को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है। और मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव पठानन पुरवा निवासी हकीकुन निशा ने बताया है कि उसका 65 वर्षीय पति कमरुद्दीन शुक्रवार प्रातः घर के आंगन में सो रहा था। तभी उसका मानसिक रोगी पुत्र मौलाना मैहरूद्दीन तलवार लेकर आया और पिता कमरुद्दीन पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया तो वही गांव में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि आरोपी महरुद्दीन गांव के ही एक मस्जिद में मदरसा चलाता है। और उसका पिछले एक सप्ताह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक दिमाग सही ना होने के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया। हलांकि सूचना पाकर दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे पढुआ चौकी प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी पुत्र मौलाना को आला कत्ल समेत गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…