ए. जावेद.
वाराणसी. लूट और चोरी के विरुद्ध आदमपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है जब एक नाबालिग सहित कुल 6 को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 2 मोटरसायकल सहित लूट और छिनैती के कुल 6 मोबाइल, और एक अदद नाजायज़ चाकू बरामद किया। इस गिरफ़्तारी से थाना आदमपुर में वर्ष 2019 में पंजीकृत कुल 4 अपराध और थाना सारनाथ में पंजीकृत एक मुक़दमे का खुलासा हुआ है। ये सभी मुक़दमे लूट/चोरी की घटनाओ में दर्ज है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग वाराणसी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटर साइकिल की चोरी की जाती है तथा उन्ही मोटर साइकिलों से हम राह चलते लोगों पर झपटा मारकर मंहगी मोबाइल फोन की छिनैती भी करते है। ये जो मोबाइल व मोटर साइकिल हम लोगो के पास से मिला है, चोरी व छिनैती के है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ इसके अलावा जनपद के सारनाथ आदमपुर कोतवाली जैतपुरा रामनगर आदि थानो से पूर्व मे अभियोग पंजीकृत है। गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयदीप सिंह चौकी प्रभारी, उ0नि0 सदानन्द राय चौकी प्रभारी हनुमानफाटक, हेका0 बीरेन्द्र तिवारी, हे0का0 धन जी सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार सिंह, का0 हिन्द राज शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…