प्रदीप दुबे विक्की
सीतामढ़ी, भदोही। धार्मिक नगरी सीतामढ़ी-जंगीगंज मार्ग पर सीतामढ़ी बाजार के निकट शुक्रवार की देर रात लगभग 11:00 बजे नशे में धुत बाइक सवार युवक विद्युत पोल से जा टकराया । जिसके चलते गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के चेतगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 26 वर्षीय नेबू लाल हरिजन पुत्र टिकोरीलाल शुक्रवार को घर से किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे । वापस लौटते समय वह सीतामढ़ी के पास अपने ससुराल में कुछ देर के लिए रुके। जहां उन्होंने जमकर शराब पी। तत्पश्चात घर लौटते समय रास्ते में किसी विद्युत पोल से टकराते हुए जमीन पर जा गिरे । जिसके चलते उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक एक पुत्र और एक पुत्री का पिता बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…