Categories: National

अली, बजरंग बली मुद्दे पर चुनाव आयोग ने फिर भेजी योगी को नोटिस

तारिक जकी

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुवे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है। योगी आदित्यनाथ को यह नोटिस उनके अली-बजरंगबली वाले बयान को लेकर जारी किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को ‘अली’ पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास है। ध्यान हो कि कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ के ‘मोदी सेना’ को लेकर दिए बयान पर खासा विवाद हुआ था। इस बयान को लेकर भी चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया था।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब योगी आदित्यनाथ ने अली-बजरंगबली को लेकर कोई बयान दिया हो। इससे पहले पिछले साल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी योगी आदित्यनाथ ने ऐसा ही बयान दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि कमलनाथ जी आपके लिए भले अली महत्वपूर्ण होंगे लेकिन हमारे लिए तो बजरंगबली ही सबकुछ हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमलनाथ (Kamal Nath) के उस वीडियो पर भी टिप्पणी की थी जिसमें वह मुस्लिम नेताओं से पार्टी के लिए 90 फीसदी से ज्यादा मतदान कराने की बात कर रहे थे। योगी (Yodi Adityanath) ने कमलनाथ पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया था। सीएम योगी के इन आरोपों पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में कुछ भी गलत नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts