Categories: Lakhimpur (Khiri)UP

अज्ञात कारणों से लगी आग में 4 गृहस्थी जलकर हुई ख़ाक

फारुख हुसैन

लखीमपुर.जिले के तहसील पलिया में उस समय हड़कम्प मच गया जब देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया उधर आग लगने से गांव में हड़कम्प मच गया।

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के ग्राम पलिया खुर्द मे बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी और देखते ही देखते आग लगने से 4 घर जलकर खाक हो गए, जिस समय आग लगी उस समय 1 घर मे अपने 2 बच्चों के साथ 1 महिला सो रही थी की अचानक चारों तरफ से भीषण आग ने पूरे घर को अपनी चपेट मे ले लिया जैसे तैसे महिला और आस पास के लोगों की मदद से दोनो मासूम बच्चों को घर में लगी टीन तोड़कर बाहर निकाला गया, घरों मे लगी आग से किसी की जान तो नहीं गई लेकिन लगभग चारों घरों की पूरी गृह्स्ती जलकर राख हो गए। उधर सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड जब तक पहुंची तब तक आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया। फिलहाल आग से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

pnn24.in

Recent Posts