हरिलाल यादव
बलिया बेल्थरा रोड भीमपुरा थाना क्षेत्र के दर्जनों किसानों के गेहूं के खेतों में अज्ञात करणों से शनिवार की दोपहर में आग लग गई। जिसमें करीब पचास बिगहे खेत की फसल जलकर राख में तब्दील हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ-साथ भीमपुरा पुलिस को भी दी। सूचना देने के बावजूद दमकल कर्मी समय से नहीं पहुचे। जिससे किसानों की कमर टूट गयी।
बता दें की क्षेत्र के दर्जनों किसानों के खेतों में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीमपुरा गांव के एक किसान के खेत मे आग की लपटें निकलने लगी और यह आग भीमपुरा,रामापट्टी तासपुर होते हुए बरवां रत्ती पट्टी पहुच गयी। आग की लपटें देख लोग खेतों के पास पहुचे तब तक आग ने बिकराल रूप ले लिया था। लोग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। कई लोग आग को बुझाने में झुलस भी गए।
मौके पर पहुचे भीमपुरा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने भी अपने साथियों के साथ आग बुझाने में घंटो प्रयास किया।इसके बावजूद लगभग 50 बीघा खेत का गेंहू जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ-साथ भीमपुरा थाना के कोतवाल को भी दी।राम जी, पवारू, रमेश,शुभाष, महात्मा, निर्भय सिंह शिव, दुलेश्वरी,सुभाष चंद, मिथिलेश, अभिषेक, रविन्द्र सिंह,अनिल, पारस नाथ सिंह,कमला सिंह, विजय प्रताप सिंह, राम वृक्ष सिंह, त्रिभुवन सिंह, सम्भु नाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम जी सिंह आदि किसानों के खेत की फसल जली है। अपनी मेहनत की फसल अपने सामने जलता हुआ देख कर किसानों ने रो पड़े
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…