विकास राय
गाजीपुर. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को गाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को खुद मतदान करने एवम दूसरो को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी।
वही विशिष्ट अतिथि मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस रचना सिंह ने छात्राओं में ऊर्जा भरी और मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो मतदाता है वह खुद तो मतदान करें ही, साथ में दूसरे लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। जो मतदाता नही है वो भी दूसरों को प्रेरित कर मतदाताओं को बुथ तक पहुंचाये और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के आखिर में तहसीलदार आलोक कुमार ने सभी छात्राओं, अध्यापकों एवं उपस्थित लोगों को वोट देने और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। रैली में प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल, शिवा गुप्ता, संगीता कुमारी, कुमारी प्रतिभा, विशाल कुमार गुप्ता, सोनी चौधरी, श्रृष्टी यादव, मोनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…