फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- क्षेत्र के ग्राम शाहपुरराजा में पंचायत के दौरान पिता ने अपनी पुत्री को गोलीमार कर फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के मामले में ग्राम शाहपुर राजा की ग्राम पंचायत दरियाबाद में एक बाप ने अपनी २२ वर्षीया पुत्री को केवल इस लिए भरी पंचायत में गोली मार दिया क्योकि वह गाव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अफसर घटनास्थल पर जा पहुंचा. तत्काल घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य में मोहम्मदी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल लखीमपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर कोतवाली निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। घटना के संबंध में कोतवाली निरीक्षक का जानकारी चाही तो बताया अभी तक कोई भी तहरीर नहीं आई है। घायल युवती को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। उसके पिता की तलाश के लिए टीम गठित कर दिया गया है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…