Categories: Crime

पति ने अपने अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बनी पत्नी की ज़हर देकर किया हत्या

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी. मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना हैदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अयोध्या पुर का है जहां बीती रात नैना देवी पत्नी जय राम को उसके ही घर में मृत पाया गया तथा ससुराल वाले घर छोड़ कर मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना किसी तरह गांव वालों को हुई तब गांव वालों ने फोन कर मायके वालों को घटना की सूचना दी.

मायके वालों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी. वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि जय राम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे जिससे उनकी बहन की हत्या की गई है इससे पहले भी कई बार मारपीट का मामला सामने आया और सम्मानित लोगों द्वारा सुलह समझौता करा कर मामले को खतम कर दिया गया लेकिन अब तो हद ही हो गई कि हमारी बहन को मार ही डाला. थाना हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तथा पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts