आफताब फारुकी
नई दिल्ली: अमेरिकन मीडिया की उस रिपोर्ट जिसमे भारत द्वारा पाकिस्तान का ऍफ़-16 विमान मारे जाने की रिपोर्ट को गलत कहा गया है पर भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई भिड़ंत में भारतीय मिग-21 ने पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराया था। भारतीय वायुसेना अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें भारतीय दावों को गलत करार दिया गया है। वायुसेना के सूत्रों ने कहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को पाक अधिकृत कश्मीर में 7-8 किलोमीटर भीतर मार गिराया था।
वायुसेना के सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की कि पाकिस्तानी वायुसेना के लिए रेडिया कम्यूनिकेशन को इंटरसेप्ट किया गया था उसके अनुसार 27 फरवरी को जिन एफ-16 विमानों ने भारत पर हमला किया था उनमें से एक उनके बेस पर नहीं लौटा।
भारतीय सेनाओं ने पुष्टि की थी कि उस दिन दो अलग-अलग जगहों पर इजेक्शन देखे गए थे और इन दोनों जगहों के बीच करीब 8-10 किलोमीटर की दूरी थी। इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर के अनुसार उनमें से एक भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन था जबकि दूसरा पाकिस्तानी वायुसेना का एफ-16 विमान ही था।
बताते चले कि अमेरिकी न्यूज़ पब्लिकेशन ‘फॉरेन पॉलिसी’ ने एक रिपोर्ट में अनाम अमेरिकी रक्षाधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि भारत का फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में पब्लिकेशन ने कहाकि हालात की सीधी जानकारी रखने वाले अमेरिका दो वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने ‘फॉरेन पॉलिसी’ को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की, और कोई भी विमान गायब नहीं पाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…