आदिल अहमद
सिनेटर रैन्ड पाल (बाएं) और 9 अप्रैल 2019 को कैपिटल हिल में सिनेट की विशेष उपकमेटी के सामने 2020 के वित्तीय बजट का समर्थन करते पोम्पियो और उनके पीछे अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ कोडपिन्क के कार्यकर्ता उनका विरोध करते हुए
अमरीकी सिनेटर रैन्ड पॉल ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को चेतावनी दी है कि उनके पास ईरान के साथ जंग के लिए सिनेट की इजाज़त नहीं है।
रिपब्लिकन सिनेटर रैन्ड पॉल ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ईरान के साथ जंग की ओर से चेतावनी देते हुए याद दिलाया कि उनके पास ऐसा करने की इजाज़त नहीं है।
केन्टकी से सिनेटर रैन्ड पॉल ने बधुवार को यह ख़्याल ज़ाहिर किया कि ट्रम्प प्रशासन ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की तय्यारी कर रहा है।
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ट्रम्प प्रशासन के वित्तीय वर्ष 2020 के बजट का समर्थन करने कैपिटल हिल गए थे।
युद्धोन्मादी अमरीकी राजनेता पोम्पियो ने वॉशिंग्टन के इस निराधार दावे को दोहराया कि तेहरान के आतंकियों से संबंध हैं।
पोम्पियो ने दावा कियाः “इस्लामी गणतंत्र ईरान और अलक़ाएदा के बीच संबंध है।” उनका 2001 में 11 सितंबर की घटना की ओर इशारा था जिसके पीछे अलक़ाएदा का हाथ था।
रैन्ड पॉल ने ख़्याल ज़ाहिर किया कि ट्रम्प प्रशासन का ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल को झूठ मूठ विदेशी आतंकवादी संगठन कहना, ईरान के साथ जंग की तय्यारी का हिस्सा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…