आदिल अहमद
श्रीलंकाई अधिकारियों ने ईस्टर के अवसर पर क्रमबद्ध बम धमाकों के बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पाकिस्तानियों सहित मिस्री नागरिक को हिरासत में लिया है।
समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार पुलिस ने बताया कि पिछली रात क्रैक डाऊन में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया किन्तु बम धमाकों में उनके सहयोग या लिप्त होने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगा।
पुलिस ने दावा किया कि पिछली रात गिरफ़्तार किए गये लोगों में से एक का संबंध आतंकवादी गुट से है किन्तु दावे के हक़ में अधिक जानकारियां नहीं दीं। उनका कहना था कि इस संबंध में एक और व्यक्ति को फ़ेसबुक पर घृणात्मक सामग्री पोस्ट करने की वजह से गिरफ़्तार किया।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्ति सोशल मीडिया पर आतंकवाद के फैलाव और उसके प्रचार में लिप्त पाया गया?
पुलिस का कहना था कि उन्होंने एक मिस्री व्यक्ति को वीज़े की अवधि समाप्त होने और पासपोर्ट के कारण गिरफ़्तार किया जो पिछले सात महीने से स्थानीय स्कूल में अरबी पढ़ा रहा था।
उन्होंने बताया कि स्कूल, राजधानी से केवल 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा पुलिस ने बताया था कि अनेक पाकिस्तानियों सहित दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया जो वीज़े की अवधि समाप्त होने के बावजूद रुके हुए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…