करिश्मा अग्रवाल
लखनऊ. पूर्व राज्यसभा सदस्य बालीवुड में मशहूर गीतकार, लेखक और प्रखर वक्ता जावेद अख्तर ने आज प्रज्ञा ठाकुर के लगातार आते विवादित बयानों पर बिना नाम लिए ही जमकर प्रहार किया है। जावेद अख्तर अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर है। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट के माध्यम से प्रज्ञा ठाकुर के बयानों को आड़े हाथो लिया है।
जावेद अख्तर ने लिखा है कि “सुनहरे शब्द- 1- मेरे लिए यह चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। 2- वह मेरे श्राप के कारण मारे गए थे। 3- मैं अपने शब्द वापस ले रही हूं, क्योंकि इससे देश के दुश्मनों को मदद मिल रही है। 4- बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में मैंने भी हिस्सा लिया था। दस में से दस।” जावेद अख्तर ने इस तरह बिना नाम लिए प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। उनका ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।
बताते चले कि मालेगाव ब्लास्ट आतंकी घटना में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा द्वारा टिकट देकर भोपाल सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बोलीवूड की कई शख्सियतो ने इस सम्बन्ध में अपना विरोध दर्ज करवाया था। अब आए दिन प्रज्ञा ठाकुर के नए-नए बयान भी देश की राजनीति में जबरदस्त हलचल पैदा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होने एक टीवी इंटव्यू कहा कि वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वाले लोगों में से थीं और इस पर उन्हें गर्व है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…