तारिक जकी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक जनसभा में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि जब मोदी जी पायजामा और पेंट नही पहनना जानते थे तब जवाहर लाल नेहरू और इंद्रा गांधी ने इस देश की फौजे बनाई थी और आज तो कहते है कि देश मेरे नीचे सुरक्षित है।
आज खंडवा जिले के हरसूद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने अपने संबोधन में उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप देश की सुरक्षा की बात करते हैं, क्या 5 साल पहले देश सुरक्षित हाथों में नहीं था? मोदी जी जब आपने पायजामा और पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज बनाई थी, एयरफोर्स बनाई थी, नेवी बनाई थी और आप कहते हो देश सुरक्षित है आपके नीचे।
आतंकी घटनाओ पर वर्त्तमान भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुवे कमलनाथ ने कहा कि सबसे ज्यादा आतंकी हमले किसकी सरकार में हुए? किसके कार्यकाल में हुए? किसकी सरकार थी दिल्ली में जब संसद पर आतंकी हमला हुआ? भाजपा की सरकार थी और आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा आतंकी हमले जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहती है तब होते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…