फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. भारत नेपाल सीमा पर बसी थारू जनजाति इलाके में 5 वर्ष में पहली बार दर्शन देने आए भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने एक बाइक रैली का शुभारंभ किया । यह रैली डिगनियां से बनकटी , सरियापारा, सूडा, छेदिया होते हुए चंदन चौकी तक गई लेकिन थारू जनजाति इलाके में भाजपा नेताओं की उदासीनता के चलते जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया।
थारू जनजाति इलाकों में आधे से अधिक गांव में अभी फोन नेटवर्क पड़ोसी देश नेपाल के सहारे चल रहा है यहां नेटवर्क ना होने के चलते सरकारी मूलभूत सुविधाएं जैसे आधार कार्ड बनवाना, राशन कार्ड बनवाना ,गैस सिलेंडर बुक कराना , 100 नंबर व गर्भवती स्त्रियों के लिए चलने वाली एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं आपको बता दें कि वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी भारत में डिजिटल इंडिया की बात करते हैं लेकिन थारू जनजाति इलाके में फोन नेटवर्क का न होना यही संदेश देता है बातें और काम के बीच अभी दूरी काफी हैं।
आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी पिछले कार्य काल में थारू जनजाति इलाके में एक बार भी नहीं आए जिससे थारू जनजाति में नाराजगी खुले तौर पर देखी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…