आफताब फारुकी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के पहले चरण में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। इन सीटो पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत आज मशीनों में कैद हो जाएगी। उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं। इस चरण में रालोद के अजित सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालियान से है, जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं।
लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई सीट से उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर लगातार ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा ईवीएम बदली गई हैं।
सुबह नौ बजे तक यूपी की आठ सीटों पर मतदान:
सहारनपुर – 8 प्रतिशत
कैराना – 10 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर – 10 प्रतिशत
मेरठ – 10 प्रतिशत
बिजनौर – 11 प्रतिशत
बागपत – 11 प्रतिशत
गाजियाबाद – 12 प्रतिशत
गौतमबुद्धनगर – 10 प्रतिशत
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के भाजपा के वादों और राफेल एवं कृषि संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और जनता से भारत की आत्मा व भविष्य के लिए वोट करने का आह्वान किया।
गांधी ने ट्वीट किया, ‘दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए। इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबन्दी हो गई, किसान संकट में हैं। गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है। आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए। भारत के भविष्य के लिए वोट करिए। अक्लमंदी से वोट करिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…