सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने भारतीय संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 128 वी जयंती के उपलक्ष्य में गांव बेहटा हाजीपुर मे दलित समाज के लोगों द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा मनोज धामा का ढोल-नगाड़ो के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।
मनोज धामा ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि हमारे भारत का संविधान भारत रत्न बाबा साहेब के द्वारा लिखा गया है जो हम सभी देशवासियों को समानता का अधिकार देता है एवं बाबा साहेब ने समाज की शिक्षा पर जोर दिया तथा नारा देते हुये कहा कि “शिक्षित बनो संघटित रहो और संघर्ष करो”। बाबा साहेब ने कहा कि मै ऐसे धर्म को मानता हुं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाये । बाबा साहेब के कहे हुये कथन कि हम सब “हम सभी पहले और अंत मे भारतीय है “मनोज धामा जी ने उपस्थित सभी लोगों से बाबा साहेब के सिधान्तो पर चलने का आवाहन किया ।
शोभायात्रा मे सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं व पुरूषों व युवाओं ने भाग लिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…