सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र अंतर्गत होली चाइल्ड स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया। बताते चलें 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को 192 से भी अधिक देशों में मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी।
निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक दीक्षा भंडारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी नवरत्न सिंह, चंदन सिंह, अशोक गुप्ता, संजय कुमार, रियाज खान, रामवीर सिंह, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार यादव, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…