विकास राय
गाजीपुर- जन जन से मिलने की संकल्प सिद्धि के साथ लगातार गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के गांव गांव मे जनसंवाद के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नितियों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व स्वयं के विगत पांच वर्षों के उपलब्धियों को बताते हुए केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज नसीरपुर, सिखड़ी, सोनहरा,बड़ागांव, लेदिहाँ,आगापुर,तालगांव, खताहपुर और बैरमपुर मे जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए धीर गम्भीर मुद्रा मे बेबाकी के साथ स्पष्ट शब्दों मे कहा कि आप सभी अपना सहयोग समर्थन व आशीर्वाद दिजिए, मैने पिछली बार लोकसभा चुनाव 2014 मे कहा था कि आप सभी का वोट मै कर्ज के रुप मे ले रहा हूँ जिसे मै 5 वर्ष बाद सूद सहित वापस करूंगाऔर मैने कोशिश किया है कि आपको सूद सहित वापस हो। अगर इस बार हमे आप हमे अपना वोट देते है तो मै सूद सहित चक्रवृद्धि ब्याज के साथ वापस करूंगा।
आप सभी विचार करिए भावनाओं मे बहकर निर्णय लेने की जरूरत नही है।अपराध व भ्रष्टाचार के आधार पर राजनीति से न क्षेत्र का विकास होगा और न देश का।
उन्होंने गाजीपुर के विकास के प्रति पिछले पांच वर्षों मे हुए अनन्य कार्यो का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गाजीपुर के विकास के परियोजनाओं मे विगत पांच वर्ष मे हुए निवेश को तराजू के एक पलडे पर रखा जाए और दूसरे पलडे पर 50 वर्ष के परियोजनाओं के निवेश मे अगर 5 वर्ष का पलड़ा भारी पड़ जाऐ तो मेरा नैतिक अधिकार और आपका दायित्व बनता है कि आप हमे वोट दें। फैसला गाजीपुर के लोगों को करना है कि वह प्रगतिशील व गतिशील गाजीपुर देखना चाहते हैं या ज्वलनशील गाजीपुर निर्णय आपको करना है।
उन्होंने गरीब व मजदूर हितों के प्रति स्वयं के प्रयास से कराए गये कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि जिले मे गरीब,निराश्रित,बनवासी मजदूरों एक एक के लिए सर्वे कराकर आवास,उजज्वला गैस आदि को उपलब्ध कराया है।उन्होंने विगत पांच वर्षों के देश व क्षेत्र मे हुए अतुलनीय बदलाव को बताते हुए कहा कि जब गरीब आदमी के चेहरों पर खुशी दिख जाए वही सच्ची राजनीति है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधान सभा प्रभारी मुराहु राजभर, मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,प्रदीप सिंह, लालजी सिंह, रामजी सिंह, झारखण्डेय यादव, मनीष वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री अतुल तिवारी ‘मोनू , मंडल महामंत्री ज्ञानेन्द्र गुप्ता, प्रमोद यादव, अरविन्द सिंह, अमित सिंह, अजय राय, कपिलदेव राय, पारसनाथ राय, सोनू, रिपुंजय गुप्ता , राहुल, अजय चौहान समेत क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…