Categories: Crime

मऊ – बेलगाम अपराध, पेट्रोल पम्प संचालक को गोली मार लाखो की लूट

आसिफ रिज़वी

मऊ। जनपद में आज दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मालिक से 18 लाख की गोली मारकर लूट की घटना ने शहर को दहशत में ला दिया है। लूट के बाद गंभीर रूप से घायल पेट्रोल पम्प संचालक को क्षेत्रीय जनता ने नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया। जहा स्थिति नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में अभी तक प्राप्त समाचार के अनुसार मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में स्थित गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास आज पम्प मालिक उमेश गुप्ता सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब 18 लाख रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी घात लगाये बैठे बदमाशो ने उनपर हमला बोल दिया और गोली मारकर 18 लाख रुपया लूट के फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सुचना पुलिस को देते हुवे घायल उमेश गुप्ता को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहा स्थिति नाज़ुक होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी होने पर आला अधिकारी मौका मुआयना करने के लिए निकल गए है। सुचना पाकर मौके पर भारी फ़ोर्स पहुच चुकी है। पुलिस द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पम्प संचालक की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts