बापूनन्दन मिश्र/मुकेश यादव
रतनपुरा (मऊ ): शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के जमदरा ग्राम मे स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन हेतु आज अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा एक रैली निकाली गई। जिसमें गाने -बाजे के साथ हाथों में गुब्बारे एवं शिक्षा जागरुकता से संबंधित नारे लिखी तख्तियाँ लिए अगल- बगल के गांव में भ्रमण कर गुरुजनों एवं अभिभावक संग बच्चों ने नये सत्र में अपने बच्चों का प्रवेश अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जमदरा में कराने का अनुरोध किया
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद मौर्य के नेतृत्व में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने परिषदीय विद्यालयों मे दी जाने वाली विभिन्न निःशुल्क सुविधाओं ड्रेस, पुस्तकें, बैग, जूते-मोजे,स्वैटर आदि के बारे मे ग्रामीणों को बताया साथ ही गांव में घर -घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने एवं प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया इस जागरुकता रैली मे ग्राम प्रधान रामपरीख राम, ब्रहमानंद मौर्य, शशांक त्रिपाठी, धर्मवीर सिंह, आशा यादव, रेनू भाष्कर, रमेश,सुनीता आदि ने प्रतिभाग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…