बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा मऊ. बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 90 उत्कृष्ट शिक्षकों को चयनित कर उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान देने का निर्णय लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ सवेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने एक पत्र जारी कर ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची जारी की है जिन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना है ।
निदेशक बेसिक शिक्षा के तरफ से जारी इस सूची में रतनपुरा क्षेत्र के दो शिक्षकों के नाम हैं जिनमे से ब्लाक क्षेत्र के नसीराबाद कलॉ निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र केदारनाथ वर्मा का है जो बलिया जनपद के रसङा ब्लाक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं । इन्होंने अपने कठिन परिश्रम से एक सामान्य से प्राथमिक विद्यालय को जनपद का उत्कृष्ट विद्यालय बनाते हुए आज प्रदेश स्तर अपना मुकाम बना लिया है और आज प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राज्य स्तर के पुरस्कार के हकदार बन गए हैं । दूसरा नाम मोलनापुर गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह का है इन्होंने भी राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में अपना स्थान बनाते हुए ब्लाक एवं जनपद का नाम रोशन किया है ।
इन दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगो मे काफी खुशी हैं और इनकी मेहनत और निष्ठा के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…