Categories: GhazipurUP

इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 अवार्ड विजेता रचना सिंह पहुची अपने गृह जनपद, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विकास राय

गाजीपुर-मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 अवार्ड विजेता रचना सिंह यादव के प्रथम गृह नगर आगमन पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।

गांव की मिट्टी में पली बढ़ी रचना सिंह यादव जब मंगलवार को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से दिलदारनगर जंक्शन पर पहुंची तो उसके स्वागत में पहले से ही स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी, ट्रेन से उतरते ही लोगों ने बुके और पुष्प हार देकर क्षेत्र की होनहार बेटी का जोरदार स्वागत किया, रचना खुली जीप में सवार होकर गाजे-बाजे और गाड़ियों के काफिले के साथ अपने गांव को रवाना हुई ,रास्ते में जगह जगह पर लोगों ने रचना का स्वागत किया और रचना ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया ,रचना ने फूली स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर मां का दर्शन कियाऔर वहां पर भी हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी बेटी का स्वागत सम्मान किया ।गौरतलब हो कि 23 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ में बी एस एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस एवार्ड में क्षेत्र के फुल्ली ग्राम सभा स्थित ग्राम शेरपुर की रचना सिंह प्रथम स्थान पाई रचना के पिता सिविल पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं रचना की शुरू से ही मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि है वह 2017 में मिस काशी तथा 2018 में काशी गौरव सम्मान भी प्राप्त कर चुकी है वह अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने दादा जनार्दन यादव को देती है जो उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के अलावा पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मानवेंद्र सिंह मानव , यूपी गौरव सम्मानित गायक सत्येंद्र यादव रिंकू ,पूर्व प्रधान मनोज यादव ,सभासद जमानिया विनोद यादव, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनूप यादव, डॉ श्याम नारायण सिंह ,पूर्व उप ब्लाक प्रमुख बिंदेश्वरी प्रसाद, चंद्र प्रकाश सिंह ,अनिल यादव, शंभू यादव ,गायक अजय यादव, सिराज सिंह राम नारायण सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

14 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

14 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

14 hours ago