Categories: Health

मरकज़ी उलेमा कौंसिल के द्वारा निःशुल्क उपचार केम्प का आयोजन हुआ

नौशाद अंसारी

बिजनोर (नूरपुर).नगर के मोहल्ला तेलीपुरा इस्लाम नगर के युवा नेता डॉक्टर वसीम सिद्दीकी के निजी आवास पर मरकज़ी उलेमा कौंसिल के द्वारा बुधवार प्रातः निशुल्क उपचार शिविर लगाया गया जिसमें मरकज़ी उलेमा कौंसिल प्रदेश अध्यक्ष डॉ एहतेशाम अंसारी ने शिविर में आये सभी मरीजो का उपचार परीक्षण किया

लगभग 70 से अधिक मरीजो ने शिविर में भाग लिया कुछ मरीजो को परीक्षण के बाद बाहर रेफर की सलाह भी दी गई दूसरी और से डॉ वसीम सिद्दीकी के द्वारा भी शिविर में आये मरीजो का शुगर परीक्षण भी निशुल्क किया गया जिससे शिविर में आये सभी मरीजो ने केम्प के कार्यक्रम सदस्यों को अपनी दुआओं से नवाजा ।अकबर अली इदरीश ,तस्लीम इदरीसी, हाफिज गुलाम अली आज़ाद,नवाब मालिक,डॉक्टर उस्मान भारती, मोहम्मद रफी,मोहम्मद अनवर,आदि लोग केम्प में मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts