Categories: National

वीडियो – पुलवामा हमला चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी द्वारा रची गई साजिश – अज़ीज़ कुरैशी (पूर्व राज्यपाल, मिजोरम)

अनिला आज़मी

नई दिल्ली: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अज़ीज़ कुरैशी ने आज पुलवामा हमले को राजनैतिक साजिश करार देता हुआ बयान देकर सियासी बहस की शुरुआत किया है। चुनावी माहोल में नेताओ की बयानबाजी के बीच ये एक बड़ा बयान माना जा रहा है। उन्होंने सोमवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पुलवामा आतंकी हमला पीएम मोदी द्वारा रची गई साजिश थी। कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्लान करके ये करवाया ताकि उन्हें मौका मिले।

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मिजोरम के पूर्व राज्यपाल पुलवामा आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। पुलवामा अटैक और पीएम मोदी पर बोलते हुए अजीज कुरैशी कहते हैं कि ‘प्लान करके आपने ये करवाया ताकि आपको मौका मिले, लेकिन जनता समझती है। अगर मोदी जी चाहें कि 42 जवानों की हत्या करके, उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें, जनता नहीं करने देगी।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts