अनिला आज़मी
कुछ घटनाओ को अगर दरकिनार किया जाये जिसको खबरिया भाषा में छिटपुट घटनाये कहा जाता है तो 17वीं लोकसभा के लिए प्रथम चरण का मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों ईवीएम के क्षतिग्रस्त होने के 15 मामले प्राप्त हुए। निर्वाचन उपायुक्त संदीप जैन ने कहा कि 18 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में फैली 91 लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान 15 घटनाओं की जानकारी मिली है, जिसमें छह घटनाएं अकेले आंध्र प्रदेश से हैं।
उन्होंने बताया कि जन सेना के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता को अनंतपुर जिले के गूटी में एक ईवीएम मशीन तोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया। ईवीएम क्षतिग्रस्त करने की पांच अन्य घटनाएं अरुणाचल प्रदेश से, दो मणिपुर, और एक-एक बिहार और पश्चिम बंगाल में घटी हैं। उन्होंने कहाकि हमें शिकायतें मिली हैं और ईवीएम क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस बार जिन राज्यों में पहले चरण में वोटिंग हुई वहां साल 2014 के लोकसभा चुनाव में क्या-क्या वोटिंग प्रतिशत रहा है यह भी जानना अहम है क्योंकि पिछले चुनाव में यूपीए सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर और मोदी लहर में बंपर वोटिंग हुई थी। वही इस बार किसी लहर के बगैर चुनाव होने की बात हो रही है। जो एक यूपीए के विरोध में उठे स्वर थे वो अब पांच साल बीतने के बाद कमज़ोर हो चुके है और कही न कही से कांग्रेस अपनी खोई ज़मीन तलाश रही है। इस क्रम में हमको पिछले लोकसभा चुनावों के प्रतिशतो को भी एक बार नज़र दौड़ा कर देखना चाहिये। आइये राज्यवार इस वोटिंग प्रतिशत का ब्यौरा देख कर उसपर नज़र दौडाते है।
क्या हैं इस बार और पिछले बार के आंकड़े
इस प्रकार से देखा जाए तो सभी सीटो पर मतदान का प्रतिशत लगभग वही रहा है जो पिछले लोकसभा चुनावों में रहा है। इस मतदान प्रतिशत को लेकर फिर आखरी मिनट तक कोई आकडे नही बता सकता है। अब देखना होगा कि २३ मई को मशीन क्या रिजल्ट लाती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…