तारिक खान
प्रयागराज : कुंभ मेले के दौरान पशुपालकों और सुअर पालकों पर सख्ती की गई तो सड़क पर जानवर दिखने बंद हो गए थे लेकिन अब पशुपालक फिर से जानवरों को सड़क पर छोडऩे लग गए हैं। इससे सड़कें गंदी हो रही हैं, लोगों को भी परेशानी हो रही है। नगर निगम ने कार्रवाई करके शहर के अलग-अलग इलाकों से 28 जानवरों को पकड़ा। पशुपालकों को हिदायत दी है कि सड़क पर जानवर छोडऩे पर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
कार्रवाई के बाद, पशुपालक फिर पुराने ढर्रे पर आए
मेले के दौरान नवंबर 2018 से मार्च 2019 तक लगभग छह हजार जानवरों को नगर निगम की टीम ने पकड़ा था। मेला बीतने के बाद पशुपालक फिर से पुराने ढर्रे पर काम करने लगे हैं। दुहाई के बाद इन जानवरों को खुला छोड़ दिया जाता है। सड़क पर जहां-तहां बैठे और घूमते ये जानवर गंदगी फैलाते हैैं। इसकी वजह से आवागमन भी बाधित हो रहा है।
नगर निगम ने मवेशियों को पकड़ा
नगर निगम की टीम ने मेडिकल चौराहे पर दो भैंसों को पकड़ा। लक्ष्मी टाकीज, मीरापुर, अतरसुइया, रामबाग, मनमोहन पार्क, मुट्ठीगंज, लीडर रोड पर भी जानवर पकड़े। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. पीयूष गोयल का कहना है कि अभियान में 28 जानवर पकड़े हैं। हिदायत दी गी है कि अब जानवर सड़क पर दिखाई दिए तो पशुपालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। पशुपालकों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…