अब्दुल रज्जाक
जयपुर। भाजपा के नेताओ और मंत्रियो के बिगड़े बोल ने भाजपा का अक्सर ही शर्मसार किया है। मगर जब चुनावों के समय में सभी नेता मीठा मीठा बोल कर मतदाताओ को रिझाते है उस समय यदि को मंत्री सार्वजनिक रूप से खुद की ज़बान न संभाल पाये तो वह केवल वहा के प्रत्याशी को ही नही बल्कि पार्टी को भी नुकसान पहुचाता है।
ताज़ा मामला राजस्थान के पोकरण का है। पोकरण में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जुबान फिसल गई। रविवार को चुनाव प्रचार में शेखावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा, ”यह मेरा आखिरी चुनाव नहीं है, पांच साल बाद राज बदल जायेगा, तो सब को दिखाउंगा, सबकी जन्मपत्री मेरे आंखों के सामने रखी हुई है। उल्टा नहीं लटका दूं, तो मेरा नाम गजेंद्र सिंह नहीं है।”
दरअसल, केंद्रीय मंत्री और जोधपुर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव कार्यालय का उद्धाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। वहीं, गजेंद्र सिंह का यह बयान अधिकारियों को खास पसंद नहीं आ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…