गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 1 अप्रैल 2019 को भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क रामपुर में एकत्रित हुए और राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र को कानूनी बनाने जनपद में 3 साल से ज्यादा टिके कर्मचारी व अधिकारियों का तबादला करने और बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया
उन्होंने किसानों से अपील की जब राजनीतिक पार्टियां किसान का कोई जिक्र ही नहीं कर रही हैं तो किसान भी क्यों ना नोटा को वोट देकर लोकतंत्र का मजाक बनने से बचाए उन्होंने चुनाव आयुक्त से अपील की की राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्रों को कानूनी बनाया जाए अगर कोई पार्टी सरकार बनने के बाद अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा ना कर पाए तो महामहिम राष्ट्रपति जी को अधिकार होना चाहिए कि वह तुरंत सरकार को बर्खास्त करके चुनाव की घोषणा कर दें और साथ ही उस पार्टी को चुनाव लड़ने की इजाजत ना हो इससे ना सिर्फ किसानों के अच्छे दिन आएंगे बल्कि लोकतंत्र भी मजबूत होगा
उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिला कचहरी रामपुर पहुंचा और राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र को कानूनी बनाने जनपद में 3 साल से ज्यादा कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला करने और संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान करने की मांगों से संबंधित चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रामपुर को सौंपा प्रदर्शन करने वालों में इरशाद अली पाशा मुशाहिद हुसैन अजय कुमार ध्यान सिंह यादव राजेंद्र सिंह यादव विनोद कुमार मखदूम अली एडवोकेट फहीम अहमद एडवोकेट सैयद मियां एडवोकेट आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…