Categories: UP

वैश्य समाज महिला शाखा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

गौरव जैन

रामपुर. दिनांक 18 अप्रैल 2019 को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला शाखा रामपुर की जिलाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने आजम खान द्वारा विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महिला के सम्मान में इतने गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहा है इससे उनकी ओछी मानसिकता प्रतीत हो रही है उन्होंने कहा की राजनीति चाहे कितनी भी गंदी हो चुकी हो पर जहां तक महिलाओं का सम्मान आता है

ऐसे प्रकरण मे वैश्य समाज महिला शाखा रामपुर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है अगर बहन जयप्रदा पर कोई भी गलत टिप्पणी की जाएगी समाज की महिलाएं आजम खान के खिलाफ धरने पर बैठने का काम करेंगी उन्होंने कहा इस विवादित बयान की जांच करा कर उन पर कार्रवाई की जाना अति आवश्यक है उन्होंने कहा अब यह लड़ाई बहन जयप्रदा की नहीं पूरे महिला समाज की है चाहे वे किसी धर्म या मजहब से आते हो सबसे पहले हम एक महिलाएं हैं।

pnn24.in

Recent Posts