गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 21-04-2019 को जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी तथा शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ दंगा नियन्त्रण उपकरण से लैस होकर ग्राम डूंगरपुर, थाना गंज क्षेत्र से फ्लैग मार्च का आरम्भ करते हुए नगर क्षेत्र के थाना कोतवाली, गंज, सिविल लाइन क्षेत्र के भीड-भाड वाले इलाको, मिश्रित आबादी क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए लाउड हेलर द्वारा आगामी चुनाव को शान्तिपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई साथ ही चुनाव के दौरान गडबडी फैलाने वालों को चेताया गया कि यदि उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई गडबडी की जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की हिदायत भी दी गयी।
इसके अलावा थाना प्रभारी स्वार, टाण्डा, अजीमनगर, मिलकखानम, बिलासपुर, खजुरिया, केमरी, भोट, मिलक, शहजादनगर, पटवाई तथा थाना शाहबाद द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल एवं अर्द्धसैनिक बलों को साथ लेकर फ्लैग मार्च करते हुए चुनाव को शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…