गौरव जैन
रामपुर: भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने बयान में कहा कि रामपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में सभी धर्म व वर्ग की महिलाओं, बहनों, किसान मजदूर भाइयों एवं बुजुर्गों ने मुझे अपार स्नेह व सहयोग देते हुए भारी समर्थन दिया और 23 अप्रैल को मतदान दिवस पर तेज धूप में भूखे प्यासे रहकर मतदान में हिस्सा लिया, उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। और आप ने जो स्नेह और प्यार दिया, उसके लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। मैं महिलाओं को विशेष रूप से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने चुनाव लोकतंत्र को मजबूत किया है। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि मतदान दिवस के दिन गुंडागर्दी और जाली वोटिंग नहीं हो पाई इसलिए विपक्षी बौखलाए हुए हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…