विकास राय
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक के दुबिहां बाजार में स्थित संत खडेश्वरी बाबा राम लीला मैदान में आयोजित सरस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में ब्यास पीठ पर विराजमान भागवतवेत्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री आशीष बापू ने अपने मुखारविंद सें ज्ञान और वैराग्य की भागवत रूपी कथामृत की फुहार से उपस्थित श्रोताओं के अंतर्मन को अभिसिंचित करते हुवे कहा की परमात्मा की भक्ति का तात्पर्य है सम्पूर्ण समर्पण. समर्पण में यदि किंचित भी अहं भाव हो तो परमात्मा यह जानते हुवे भी की यह मेरा भक्त है फिर भी कृपा नहीं करते।यही कारण है की गजेंद्र भगवद्भक्त था ग्राह के द्वारा पकडे जाने पर संकट में पडा हुवा था पर भगवान ने कृपा नहीं की क्योंकि उसे अपने स्वयं के बल पर भरोसा था।
कथा में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव पर बहुत ही सुन्दर झांकी का दर्शन कराया गया।जिसमें काफी संख्या में उपस्थित नर नारियों को बाल भगवान के दर्शन का भी सौभाग्य मिला।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल भजन पर उपस्थित श्रोता झूम उठे। पूज्य बापू जी के द्वारा गाये गये भजनों पर उपस्थित श्रोता भक्ति भाव में झूम उठते है।इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में आर्गन पर मुकेश कुमार. तबला पर सुशील चौबे पैड पर अक्षत राज अपनी बेहतरीन कला के साथ संगत कर रहे है।
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य यजमान कृपाशंकर दास उर्फ पप्पू महंत सपत्नीक. राजेश राय शिक्षक.चौकी प्रभारी असावर हरिनारायण शुक्ल. रविन्द्र यादव साधु जी.भोला राय.आशुतोष राय.अशोक पाण्डेय, हरिशंकर राय,कृपाशंकर राय,गौतम राय,राम जी पाण्डेय, काशी नाथ गुप्ता, रमेश,चुन्नू, जगेश्वर राज भर,हरिलाल,समेत हजारो की संख्या में कथा प्रेमी पुरूष एवम महिलाएं उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…