Categories: NationalPolitics

सपा दे सकती है आज भाजपा को बड़ा झटका – सूत्र

तारिक खान

लखनऊ. सपा के सूत्रों से निकल रही खबरों के अनुसार आज सपा एक बड़ा झटका भाजपा को दे सकती है। सूत्र बताते है कि सबसे बड़ा झटका भाजपा को निषाद पार्टी के नाम पर लग सकता है जिसके कई एक नेता आज सपा में शामिल होंगे। इसी कड़ी में आज कई सीटो पर सपा अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

सूत्र बताते है कि टिकट में फूलपुर से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ सकते है। वही मिर्जापुर प्रत्याशी बिंद का टिकट भी बदल सकता है। उनकी जगह राम चरित्र निषाद को टिकट मिल सकता है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की भी शायद इस चुनाव में लाटरी लग सकती है। ओम प्रकाश सिंह को पार्टी चंदौली से चुनाव लडवा सकती है,

सूत्र बताते है कि सपा ने फिर की निषाद पार्टी में सेंधमारी की तैयारी कर लिया है। सपा का दामन छोड़ कर भाजपा के पाले में खडी निषाद पार्टी के कई नेता आज सपा में शामिल हो सकते है। अखिलेश यादव के द्वारा शाम को इस मामले में बड़ी घोषणा होने की संभावना बताई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts