Categories: Crime

घरेलू झगड़े से परेशान होकर एक पत्नी ने गवाई जान

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका का नाम शहजादी पत्नी युसूफ निवासी किदवई नगर लोनी गाजियाबाद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युसूफ की दो पत्नी है, जिस कारण उनका आपस में विवाद रहता है। पहले भी दोनो के बीच पंचायत हुई थी जिसमें युसुफ के मृतका के साथ सप्ताह में चार दिन व पहली पत्नी के साथ तीन दिन रहने का फैसला हुआ था।

मृतका रविवार रात दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गई थी। उस समय उसका बेटा भी साथ उसके था। मेडिकल स्टोर पर युसूफ की पहली पत्नी भी मिल गई। उसने बच्चे को गोद में ले लिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर शहजादी ने घर पहुंचकर गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। घटना से परिजन हतप्रभ हैं।उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुस्ता चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts