तारिक जकी
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज अधिवक्ता उत्सव बैंस से नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। बताते चले कि उत्सव बैस सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता है और जस्टिस गंगोई पर लगे कथित यौन उत्पीडन के मामले में सनसनीखेज़ खुलासा करते हुवे कहा था कि इस षड़यंत्र को रचने के लिए उन्हें पहले डेढ़ करोड़ रुपयों की पेशकश आ चुकी है।
बताते चले कि मंगलवार को अधिवक्ता उत्सव बैंस ने सनसनीखेज दावा किया था कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में ‘‘फंसाकर” उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के मकसद से षड्यंत्र रचा गया था। अब इस मामले में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई में तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ ने वकील उत्सव सिंह बैंस को नोटिस जारी किया और इस दावे के संबंध में उनसे जवाब मांगा।
न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता भी पीठ में शामिल थे। पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे का समय तय किया है। मामले की ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े अति महत्वपूर्ण’ विषय के तौर पर सुनवाई की जा रही है। वकील ने सोमवार को शपथ पत्र दायर किया था। इससे पहले शनिवार को अप्रत्याशित सुनवाई हुई थी जिसमें प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि इन आरोपों के पीछे एक बड़ी साजिश है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…