प्रदीप दुबे विक्की
औराई,भदोही। थाना क्षेत्र के घोसिया बाजार वार्ड नंबर 13 में आज गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित युवक का शव बरामद हुआ है । घटना की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गयी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13के घोसिया बाजार निवासी मुस्लिम नामक विवाहित युवक उम्र 25 वर्ष की शादी घोसिया बाजार के ही मोहल्ला तकिया निवासी एक मुस्लिम महिला के साथ वर्षों पूर्व हुई थी । शादी के बाद से किसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद चला आ रहा था। इसी बीच कुछ ही दिनों पहले घर में शादी पड़ी थी। बताया जाता है कि शादी के ही दिन से मुस्लिम लापता था और आज गुरुवार को परिजनों ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस इस रहस्यमय हत्या की तहकीकात कर रही है बताया जाता है कि मुस्लिम अपनी पत्नी से खुश नहीं था । इस बीच वह पिछले तीन दिनों से लापता था। आज पति के मौत की खबर पाकर पत्नी भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं पत्नी ने भी आरोप लगाया है । कि मेरा पति अक्सर मुझे मारता पीटता रहता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…