तारिक आज़मी
वाराणसी। इतना ज्यादा नामांकन शायद वाराणसी लोकसभा सीट के लिए इससे पहले कभी नही हुआ हो। आज ३ बजे शाम तक जितने प्रत्याशी नामांकन करने जिला मुख्यालय के नामांकन स्थल तक पहुचे उन सभी को नम्बरों की पर्ची दी जा चुकी है। समाचारों के अनुसार शाम तीन बजे तक कुल 79 प्रत्याशियों के नामांकन हेतु उनके नम्बरों की पर्ची दिया जा चूका है। समाचार लिखे जाने तक अब तक कुल 74 नामांकन अभी तक केवल आज हो चुके है। आज से पहले अब तक कुल ३१ नामांकनों को अगर इसमें जोड़ दे तो कुल 105 प्रत्याशियो ने मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोका है।
ऐसी आशा किया जा रहा है कि आज का मिलाकर कुल 110 प्रत्याशियों का परचा इस लोकसभा चुनावों में दाखिल होगा। इस प्रकार अगर देखा जाए तो यह संभावना बलवती होती जा रही है कि अगर अत्यधिक पर्चे दाखिल निरस्त नही हुवे तो वाराणसी लोकसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो सकता है। बताते चले कि जानकार बताते है कि यह वाराणसी लोकसभा सीट हेतु अब तक इतिहास में सबसे अधिक परचा दाखिला है। अब देखना होगा कि इसमें से कितने पर्चे अवैध मिलते है और कितने नाम वापसी लेते है। समाचार लिखे जाने तक नामांकन स्थल पर भीड़ एकत्रित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…