तारिक खान
प्रयागराज. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। आज करीब 58 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स Upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर ही चेक कर पाएंगे। बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा कुल 14 दिनों में पूरी होकर 28 फरवरी 2019 को खत्म हो गई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा कुल 16 दिनों में पूरी होकर 2 मार्च को खत्म हुई थी। बता दें कि पिछले साल 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। पिछले साल कक्षा 10 में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…