सरताज खान
गाज़ियाबाद. गाज़ियाबाद लोकसभा क्षेत्र में मंडोला में पहुचे भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह का ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया और काले झंडे दिखाए, ग्रामीण लगातार चोर है- चोर है, के नारे लगाते रहे, मंडोला में वीके सिंह के खिलाफ विरोध का यह पहला नही बल्कि दूसरा मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडोला गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह के स्वागत का प्रोग्राम रखा था। प्रोग्राम में सम्मिलित होने व चुनाव प्रचार करने के लिए वीके सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ वहां पहुंचे। इसकी भनक मिलते ही ग्रामीण विरोध में सड़कों पर उतर आए और उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर व नारे लगा कर विरोध किया। ग्रामीणों के जबरदस्त रोष को देखते हुए वीके सिंह का काफिला बगैर रुके आगे निकल गया। हालांकि भाजपा के कुछ समर्थक ग्रामीणों से उलझते हुए भी दिखाई दिए।
बताते चलें कि मंडोला आवास विकास परियोजना के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों के किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आंदोलन को भाजपा शुरू से समर्थन देती आई थी, किंतु सत्ता में आते ही भाजपा ने उस आंदोलन को न सिर्फ अनदेखा किया बल्कि भाजपा सरकार में आंदोलनरत किसानों के साथ काफी सख्त व्यवहार किया गया। यही कारण है कि भाजपा के प्रति ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है की वीके सिंह के काफिले की गाड़ियों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। आचार संहिता लागु होते हुए इतने बड़े संख्या में एक जगह पर लोग इकट्ठा हुए लेकिन प्रशासन को भनक तक नहीं लगी इस संबंध में एसडीएम लोनी आदित्य प्रजापति ने बताया कि वह आज क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रहे थे, अगर कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…