तारिक़ खान
कौशांबी : जहां जश्न का माहौल था, लोग नाच रहे थे वहां मौत का ऐसा तांडव नजर आया कि पल भर में सब कुछ मातम में बदल गया। हत्या की वारदात ने घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में बीती रात को जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था। खाने के मामूली विवाद में दुल्हन के चहेरे भाई की बलि चढ़ी गयी।
मुख्यालय से महज़ दो किलो मीटर की दूरी पर स्थित समदा गाँव मे राम प्रताप बारात में आये हुवे मेहमानों को खाना खिलाने में लगे थे , तभी कुछ ऐसा मचा कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी सजी रह गई और फेरों की वेदी भी सूनी ही रही। भदवा निवासी छेदी लाल का रिश्ता समदा गांव में तय हुआ था । बाराती डीजे की धुन पर नाचते राम प्रताप के घर पहुचे । इसी दौरान कुछ बाराती खाने के लिये बैठ गए । बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोग खाना परोसने लगे , तभी दूल्हे का चचेरा भाई धीरज झूठा खाना खिलाने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगा । विवाद को निपटाने के लिए बीच बचाव करने आये दुल्हन के भाई राजकुमार को धीरज ने सीने में चाकू मार दिया । जिसके कारण राजकुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । हत्या कर धीरज मौकाए वारदात से फरार हो गए । पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी । जिस घर से बेटी की डोली उठानी थी उस घर से भाई का शव पड़ा था । हत्या की ख़बर मिलते ही मंझनपुर पुलिस ने समदा गांव पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया , साथ ही पुलिस ने दूल्हे और बारात के साथ आये कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…