तबजील अहमद
कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ गांव में भूसा लादने गए किसान हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गए । जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया , ग्रमीण आनन-फानन में किसान रंजीत कुमार 32 वर्ष को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहाँ इलाज के दौरान रंजीत कुमार की मौत हो गयी । मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । हाईवोल्टेज तार से झुलस कर मौत की ख़बर मिलते ही सैनी पुलिस जिला अस्पताल पहुची । और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है । ग्रमीणों का आरोप है कि तार ढीली होने की शिकायत हम लोगो ने कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों से किया था , लेकिन किसी ने भी शिकायत को गंभीरता से नही लिया , और आज ये हादसा हो गया । म्रतक रंजीत कुमार अपने पीछे तीन बच्चो को छोड़ गया है , रंजीत की मौत से जहा परिवार सदमे में है , वही बच्चो का भविष्य भी अंधकार में है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…