Categories: Gaziabad

वृद्धा को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत, परिजन सदमें में

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बीती रात एक पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मृतका की पहचान रंजीतो पत्नी सीरिया निवासी सिरौली, लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। मृतका के चार बेटे हैं। वह चिरौड़ी बाजार से अपने घर जा रहीं थीं। तभी पीछे से ईटों से भरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना से परिजन गहरे सदमें में हैं।

aftab farooqui

Recent Posts