सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी पुलिस और बदमाशों क दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का एक साथी भागने में कामयाब हो गया।
लोनी कोतवाली के गांव निठौरा के पास रेलवे लाइन के नजदीक पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बगैर नंबर की आ रही एक बाइक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक तेजी से निकाली और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने सभी चौकियों और थानों को इसकी सूचना प्रसारित कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर एक बदमाश को गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर घायल बदमाश का साथी भाग निकला।पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश का नाम इरफान निवासी मेरठ बताया जा रहा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। वह मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लूट, डकैती, हत्या आदि के कई मामले में दर्ज हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात नीरज जादौन व सीओ राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोनी इंस्पेक्टर संजय वर्मा व उनकी टीम की काफी प्रशंसा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…