सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। चिरौड़ी गांव के मोड़ पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली व ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई जिससे महिला व एक लड़के की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली लोनी क्षेत्र के चिरोडी गांव के मोड़ पर ईंटों भारी ट्रैक्टर ट्रॉली व ऑटो की भिड़ंत हो गई। मृतक महिला का नाम ममता पत्नी राकेश निवासी बुलंदशहर बताया जा रहा है। मृतक युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के इस मामले को लेकर अभी तक कोई तहरीर नही दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…